.
मध्यप्रदेश

शिविर में मधुमेह व मोटापे से मुक्ति के लिए 20 डॉक्टर्स ने की 553 लोगों की जांच

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन

.

आनंद नगर पर आयोजित शिविर में मधुमेह व मोटापे से मुक्ति के लिए 20 डॉक्टर्स ने की 553 लोगों की जांच
अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन का संयुक्त अभियान आज भी चलेगा

इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के सहयोग से श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को चितावद, नवलखा स्थित आनंद नगर गार्डन पर आयोजित तृतीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क जांच शिविर में पहले दिन 553 समाज बंधुओं ने अपनी जांचे कराई। क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से पार्षद मृदुल अग्रवाल, अभिभाषक महेश अग्रवाल, राजेंद्र समाधान, अजय मंगल, अरविन्द बागड़ी आदि ने महाराज अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। रविवार को भी सुबह 8 बजे से 20 चिकित्सकों और उनके सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा समाज बंधुओं की जाँच की जाएगी।
शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर एवं रीतेश बारदान ने बताया कि अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज बंधुओं को मोटापा एवं मधुमेह से मुक्त बनाने के पवित्र उद्देश्य से श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में गत 21-22 फरवरी से यह अभियान हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की डॉ. विनिता कोठारी की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। अब तक अन्नपूर्णा आश्रम एवं अग्रसेन भवन पर दो शिविर आयोजित हो चुके हैं जिनमें करीब 2400 लोगों ने अपनी जांचे कराई हैं। शनिवार को आनन्द नगर गार्डन पर तीसरा शिविर प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के हर आयु वर्ग के लोगों ने आकर अपनी जांचे कराई। कुल 553 लोगों ने इस शिविर में मधुमेह, मोटापा, थायराइड, किडनी, लीवर, हृदय एवं रक्तचाप से जुडी 32 जांचे कराई। इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, मनोज अगरबत्ती, आशीष नंदनवन, विपिन गोयल, रीतेश मित्तल, विशाल अग्रवाल, संजय बंसल एवं मातृशक्ति की ओर से श्रीमती पूनम गुप्ता, सीमा बंसल, मनीषा बंसल, शकुन अग्रवाल एवं उर्मिला अग्रवाल सहित क्षेत्र के रहवासियों ने शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और चिकित्सकों तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
इस मौके पर अभियान के सूत्रधार विनोद अग्रवाल एवं केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल की ओर से शिविर संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाज बंधु यद्यपि अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहते हैं लेकिन कारोबारी व्यस्तता के चलते कई बार इन मामलों में जाने-अनजाने कुछ कमियां रह जाती हैं फलस्वरूप समाज बंधुओं को कम उम्र में भी कुछ बीमारियाँ घेर लेती हैं। इस अभियान का लक्ष्य यही है कि सभी समाज बंधु स्वस्थ और निरोगी रहकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा में हमेशा जुटे रहें। अभियान के प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों को समय रहते मधुमेह एवं मोटापे की जांच के दायरे में लाने का संकल्प रखा गया है। इस तरह करीब 20 हजार समाज बंधु इस अभियान से लाभान्वित होंगे। यह अभियान 4-5 अप्रैल तक जारी रहेगा। आनंद नगर के पश्चात अगला शिविर 21-22 मार्च को एयरपोर्ट रोड, बड़ा बांगड़दा स्थित बाबाश्री गार्डन पर आयोजित होगा। इसके पश्चात 28-29 मार्च को पीपल्याहाना स्थित अग्रवाल समाज के स्कीम 140 स्थित हाईटेक भवन पर तथा 4-5 अप्रैल को एमआर 10 स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर आयोजित कर इन बीमारियों से ग्रस्त समाज बंधुओं की हर तरह की जांचे कराई जाएंगी और विशेषज्ञों से चिकत्सा परामर्श भी दिलाया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!