मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरेराजनीति

भोपाल: दिग्विजय सिंह ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, कहा – “मेरे बेटे जैसे हैं”

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मंच पर बुलाकर बैठाया। दिग्विजय सिंह ने इसे पुराने रिश्तों का सम्मान बताया और सिंधिया को “बेटे जैसा” कहकर संबोधित किया।

              मध्य प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार को एक नजारा चर्चा का विषय बन गया। राजधानी भोपाल में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह एक साथ नजर आए। दिग्विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर मंच के नीचे बैठे थे, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच पर कुर्सी लगाई गई थी। जैसे ही सिंधिया ने देखा कि दिग्विजय सिंह नीचे बैठे हैं, वे उठकर उनके पास पहुंचे, हालचाल पूछा और हाथ पकड़कर मंच तक लेकर आए।

दिग्विजय सिंह का बयान

रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मेरे पुत्र के जैसे हैं। सिंधिया परिवार से हमारा पुराना संबंध है। माधवराव सिंधिया जी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने गांधी परिवार को बहुत सम्मान दिया। कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भी आदर और प्यार मिला, यहां तक कि केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई। लेकिन, पता नहीं क्यों वह कांग्रेस छोड़कर चले गए।”

मंच पर न बैठने की परंपरा

दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके मंच पर न बैठने का कारण कांग्रेस की एक पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में कई बार यह विवाद हो जाता है कि मंच पर कौन बैठेगा। इसलिए मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठना पसंद करता हूं। यह कोई नई परंपरा नहीं है। राहुल गांधी जब अध्यक्ष थे, तब भी मंच पर नहीं बैठते थे।”

            इस कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का माहौल तब चर्चा में आ गया, जब सिंधिया ने मंच से उतरकर दिग्विजय सिंह को मंच पर बुलाया। यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!