मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर हुए कार्यक्रम

सेंधवा। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर जयंती मनाई। इस दौरान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर दोपहर 12 बजे मनाई गई। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान बिरसा मुंडा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलीहातू गाँव में हुआ था। वे मुंडा जनजाति से संबंधित थे और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख क्रांतिकारी थे। अंग्रेज उनके नाम से घबराते थे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा बिरसा मुंडा का भारतीय स्वातंत्र्य आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। वे न केवल अपने क्षेत्र की जनजातियों के नेता थे, बल्कि उनके संघर्ष और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को भी एक नई दिशा दी। उनके उलगुलान आंदोलन ने अन्य जनजातीय समुदायों को भी संगठित किया। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी। नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अंग्रेजो से लोहा लेकर अन्याय के खिलाफ जंग लड़कर गरीबों की मदद की थी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी जमरे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रोहित गर्ग ने किया। इस दौरान नपा पार्षद प्रकाश निकुम के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

9fd597fc e8d2 4f2f 85d0 026821d87f99

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!