मध्यप्रदेशखरगोनस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम हुआ संपन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र मिमरोट एवं नेशनल हेल्थ मिशन के निर्देशन पर मध्य प्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 19 साल के किशोर-किशोरियों के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में शुरू हुए।

उमंग स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाताओ द्वारा विभिन्न किशोरावस्था की समस्याओं पर उचित परामर्श दिया जा गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा उमंग स्वास्थ्य केंद्र बड़वाह के परामर्शदाता जितेंद्र पटेल द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिसमें शासकीय गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बलवाड़ा में बच्चों को स्वस्थ नारी सशक्त अभियान के बारे में बताया गय। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सिविल हॉस्पिटल बड़वाह में उमंग स्वास्थ्य केंद्र में कई प्रकार की सेवाएं दी जाती है।

पोषण, असंचारी बीमारी, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, चोट हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य, मादक पदार्थ का दुरुपयोग, एवं कई प्रकार की सेवाएं दी जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button