
कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर रोड़ स्थित काटकूट फाटे के पास जयंती माता रोड पर ड्रिंकिंग वाटर फैक्ट्री में सोमवार को तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया।
फैक्ट्री में घूमते हुए तेंदुए का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। फैक्ट्री के कर्मचारी अजय देवले ने बताया कि हमारे फैक्टरी का कुत्ता सुबह गायब दिखा। इसके बाद फैक्टी में लगे सीसीटीवी को चेक किया गया।
चेक करने पर सोमवार रात 9 बजे फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया। कर्मचारी ने बताया कि तेंदुआ 5 मिनट के अंतराल में 2 बार घूमता हुआ दिखाई दिया।
जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते को तेंदुआ उठा कर ले गया होगा। फैक्ट्री में तेंदुए के दिखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में फैक्ट्री कर्मचारी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।