बड़वाह। नदी में मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत…मछली के जाल में पैर फसने से हुआ हादसा..

कपिल वर्मा बड़वाह। दशहरा मैदान के पीछे स्थित चोरल नदी में मछली पकड़ने के दौरान 45 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक का नाम कालू पिता मदन निवासी दशहरा मैदान बताया जा रहा हैं।
वह नदी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसका पैर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल वाहन व पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। जब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई मदन वर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे वह चोरल नदी पर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान मछली के जाल में भाई का पैर फंस गया और वह जाल में उलझ गया। जिसके बाद उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
साथ ही बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि मछली पकड़ने वाली जगह पर भाई कालू नहीं दिख रहा है उसके बाद मौके पर जाकर देखा तो वह दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद उसकी पानी में तलाश की गई। तो वह मछली के जाल में फंसा हुआ मिला।
मौके पर मौजूद पुलिस के एएसआई अजेश जायसवाल ने मृतक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।