मध्यप्रदेशखरगोनराजनीति

बड़वाह। जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर हुआ आयोजित

कपिल वर्मा बड़वाह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश अनुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह अंतर्गत मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

न्यायालय परिसर में जहां मो असलम दहलवी ने जनजातियों को शिक्षा रोजगार आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं संविधान में जनजातीय समाज के लोगों को अधिकार प्राप्त है आप अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे हर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के लोगों को सशक्त बनाना हैं।

जनजातीय समुदाय के समस्त समाज के लोगों ने भारत को गौरवान्वित किया हैं ये सभी सम्मान के पात्र हैं। एजीपी गोपाल चौहान ने कहा कि जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है आज भी जनजातीय समुदाय के लोग जल जंगल जमीन की रक्षा कर रहे हैं।

भारत की विरासत को संरक्षित करने और इसकी प्रगति को आगे बढ़ाने में जनजातीय समूहों की महत्वपूर्ण हैं। जनजातीय लोगों के साथ जाति लिंग आधारित भेदभाव को दूर करना हैं

हमें आदीवासी जनजातीय समाज की रक्षा करना होगा और उन्हें हर क्षेत्र में बढ़ावा देना होगा। शिविर में योगेश चालीसा, न्यायाधीश नायब नाजिर, संतोष खन्ना, रविन्द्र अम्बिया, संदीप बैसवार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!