.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह। किसान के बाड़े में बंधी बकरा बकरियों पर तेंदुए का हमला…वन विभाग मौके पर पहुंचा…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह से 26 किलोमीटर दूर ग्राम काटकूट के लाइनपुरा में शनिवार की देर रात में तेंदुए ने किसान राजाराम बारेला के बाड़े मे बंधे बकरा बकरियों पर हमला कर तीन को मार डाला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

किसान राजाराम पिता बल्लूजी बारेला ने बताया कि शनिवार रविवार की रात बाड़े मे बंधे बकरा बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर अपना शिकार बनाया है। जब बकरा बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उठ कर देखा तो बहार एक बड़ा व दो छोटे तीन तेंदुए दिखाई दिए।उसके बाद चिल्लाने पर आवाज सुनकर तीनों भाग निकले व बाड़े मे जाकर देखने पर तीन बकरा बकरी क्षत विक्षत हालत मे मृत पड़े हुए थे।

उसमें एक तीन साल की गर्भवती बकरी भी थी। रविवार सुबह किसान द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग को देने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। व पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्यवाही की।

वहीं वन विभाग के रेंजर बी एस मौर्य का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर शीघ्र ही लाइनपुरा में पिंजरा लगाया जाएगा। विदित रहे कि एक दिन पहले भी खेत में चरी काट रहे किसान पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।

क्षेत्रवासियों ने विभाग से पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!