बड़वाह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत बड़वाह नगर पालिका में महिलाओं का किया सम्मान….सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगर पालिका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर नगर पालिका परिषद द्वारा 8 से 14 मार्च तक निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिसके तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिसर मे नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठ का आयोजन किया गया।
जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां साझा की गईं। उसके बाद शहरी स्वच्छता एवं अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट और परिवर्तनकारी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने शाम चार बजे कहा कि महिलाओं का समाज और स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है। नगर पालिका बड़वाह महिलाओं के सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
पश्चात कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रो का सुरक्षा शिविर आयोजित कर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक सहित नगर पालिका का स्टाफ एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनुभागीय अधिकारी पुलिस अर्चना रावत, पार्षद एवं स्वच्छता एंबेसडर रजनी भंडार, गौ रक्षा प्रमुख सोनाली पंवार, नगर पालिका सब इंजीनियर श्वेता सुमन तथा निकाय की महिला सफाई मित्र माला बाई, रुकमणी बाई, प्रमिला बाई, सरिता बाई और रानी बाई को सम्मान एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त स्थापना शाखा प्रमुख सरोज शर्मा श्रद्धा पाठक आदिवासी छात्रावास संचालक प्रतिमा गंगराडे, सामुदायिक संगठिका पूर्णिमा राठौर मुकबधिर स्कूल संचालक प्रेमलता तिवारी साईं हॉस्पिटल की डॉ. रोशनी जायसवाल तथा स्वच्छता सहयोगी खुशी ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सतविंदर भाटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे समस्त उपस्थितजनों का आभार नगर पालिका पार्षद प्रतिनिधि एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अनिल कानूनगो ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विंध्याचल वेस्ट मैनेजमेंट और साईं हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।



