.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। बड़वाह में विधायक जनसुविधा केंद्र कार्यालय का संतों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

.

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा रोड़ स्थित जनपद पंचायत के समीप मंगलवार को विधायक जनसुविधा केंद्र कार्यालय का शुभारंभ संत श्री टाटम्बरी सरकार, महंत हनुमानदास जी महाराज, संत शास्त्री जी महाराज के करकमलों से मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बड़वाह में विधायक कार्यालय के खुलने से नगर और आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के निवासियों को समस्याओं के त्वरित समाधान में बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगभग 50 किमी दूर डुडगांव निवास पर नहीं आना पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि नवीन विधायक कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के अलावा दो अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।विधायक ने कहा कि नागरिकों की सहायता के लिए एक एप भी बनाया गया है। इस एप के माध्यम से समस्याओं पर कार्यवाही का फॉलोअप लिया जाएगा और सप्ताह में एक बार समीक्षा बैठक की जाएगी। विधायक ने स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों से कार्यालय में बैठने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सहायता और समय देने का आव्हान किया।

इस दौरान नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि विधायक कार्यालय खुलने से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी। सांसद पुत्र जय पाटिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, महिम ठाकुर ने भी समारोह को संबोधित किया। और बड़वाह में विधायक कार्यालय खोले जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री लक्ष्मीचंद अमई, भाजपा नेता इकबालसिंह भाटिया,गुरुचरण सिंह भाटिया, महेंद्रसिंह भाटिया, गणेश पटेल, नरहरी दांगी, अर्जुन केवट, सुरेंद्र पंड्या, रूपसिंह रावत, रवि एरन, राजकुमार वर्मा, सिंगाजी पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!