.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेराजनीतिशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू…. ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को दिया प्रशिक्षण…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी खरगोन के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र बड़वाह एवं सनावद हेतु बड़वाह जनपद सभागृह में अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे, नायब तहसीलदार निशा कनाश, बड़वाह जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश जैन के निर्देशन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण गणना ब्लॉक बनाए जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा मकान के नंबरिंग का कार्य एवं गणना ब्लॉक का निर्धारण करना एवं ग्राम का नजरी नक्शा तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया।

IMG 20260227 WA0007 1

प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया एवं सावन राठौर द्वारा उपरोक्त बिंदुओं पर विस्तृत जानकार दी गई एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से समस्याएं हल की गई।

इस दौरान शाखा प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, योगेश शर्मा , कुशल सराफ, मुकेश गोटवाल प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!