बड़वाह। नर्मदा ने मिला अज्ञात युवक का शव…स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह से दो किलोमीटर दूर नावघाट खेड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक शव नर्मदा नदी में बहते हुए मिला हैं।
बताया जा रहा शव एक्वाडक्ट पुल की ओर से बहता आ रहा था। गोताखोर प्रदीप केवट ने बताया कि साथी गोताखोर नाव से पुल की ओर गए हुए थे। इस दौरान एक्वाडक्ट पुल की ओर से एक युवक का शव पानी में बहते हुए आ रहा था।
जिसे पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एएसआई कालू राम बदनावरे ने बताया कि नावघाट खेड़ी से सुचना मिली कि किसी युवक का शव नर्मदा नदी में बहते हुए आया हैं। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। शव के सीधे हाथ पर “मा भगवती” गुदा हुआ हैं। वहीं शरीर पर लाल शर्ट और नीचे लोअर पहना हुआ हैं।
शव को पीएम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। इस दौरान गोताखोर अनिल मंगले, जितेश केवट, राकेश केवट, बाबूलाल मंगले मौजूद रहे।



