.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध

बड़वाह। हनीट्रैप मामले तीन महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार…आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी आरोपी….

.

बड़वाह/सनावद। शहर में हनी ट्रैप से जुडे मामले को लेकर रविवार को पुलिस ने खुलासा किया। कार्यवाही में पुलिस ने 3 महिला एवं 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि महिला आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। इस तरह के मामलों में पहली बार फरियादी के आगे आने के बाद कार्यवाही हुई। पिछले एक साल से इस तरह से करीब 40 से 45 लोगों को अपना शिकार बनाया। इस मामले में एसडीओपी अर्चना रावत व थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने खुलासा किया।

पुलिस टीम ने हनीट्रैप के जरिए ढाई लाख रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। 6 फरवरी को फरियादी गांव सताजना निवासी ने थाने पर शिकायत आवेदन दिया था। जिसमें बताया गया था कि 2 फरवरी को एक महिला जिसने अपना नाम सपना बताया था उसने बार बार फरियादी को फोन कर उसे सनावद स्थित कॉलोनी में अपने घर बुलाया था।

महिला के द्वारा फरियादी को घर के कमरे में ले जाकर आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे तभी अचानक कमरे में 2 पुरुष व 1 अन्य महिला कमरे में आ गए। जिनके द्वारा फरियादी को उसी कमरे में रखे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहते हुए फरियादी को डराया धमकाया गया व वीडियो वायरल करने, जान से मारने और बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए फरियादी से 2 लाख 50 हजार रूपए की मांग की गई।

जिसके बाद फरियादी ने डरकर 6 फरवरी को सनावद में जाकर गिरोह को 10 हजार रूपए की राशि आरोपियों को दी। लेकिन इसके बाद भी लगातार वीडियो वायरल करने व पुलिस प्रकरण दर्ज कराने की धमकियां दी जाती रही। जिससे फरियादी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त आवेदन व तथ्यों के आधार पर महिला व उसके साथियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस टीम ने फरियादी के बताएं अनुसार घर में दबिश दी जहां उक्त महिला मिली जिसे महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से अभिरक्षा में लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी 2 अन्य महिलाओं सहित समीर व सावन के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में शामिल मुख्य महिला आरोपी सहित अन्य साथी 2 महिलाएं, समीर और सावन को भी गिरफ्तार किया गया। टीम ने उक्त मामले में आरोपियों के कब्जे से फरियादी को ब्लैकमेल कर लिए 10 हजार रूपए व बनाया गए वीडियो को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्यवाही में मुख्य महिला आरोपी सहित दो अन्य महिलाओं व समीर (22) लियाकल अली निवासी टेचिंग ग्राउंड सनावद, सावन (21) मोहन मौरे निवासी टेचिंग ग्राउंड सनावद को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में एसआई चैनसिंह सोलंकी, रेणुका राठौड, करण डावर, प्रधान आरक्षक गंभीर मीणा, राजेंद्र चौहान, महिला आरक्षक कामिनी, अन्नपूर्णा तिवारी, आरक्षक राजीव गुर्जर, श्रीकृष्ण बिरला, अरुण मीणा, जितेंद्र जाट, सुनील कुमार, राजेश जायसवाल, सरदार निगम, इसराम का योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!