बड़वाह। दीपोत्सव समारोह में सजी सांस्कृतिक रंगोलियाँ और सृजनात्मक प्रतिभाएं…

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मल विद्यापीठ में दीपावली के शुभ अवसर पर भव्य “दीपोत्सव उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति और नारी-सशक्तिकरण की भावना को रंगों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर को मनमोहक बुलेटिन बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता द्वारा सजाया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दीपावली से जुड़ी पारंपरिक एवं सामाजिक संदेशों को सृजनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।
प्राथमिक वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मकता से वातावरण को दीपमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी अवगत कराया गया। संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन एक्टिविटी हेड प्रेमेन्द्र सागर के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस वैशाली माले, उप प्राचार्या सिम्मी शेख, प्रधानाचार्य अशिष झा तथा डायरेक्टर प्रतीक जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने प्रेरणादायी शब्द साझा किए।
दीपोत्सव समारोह ने न केवल विद्यालय परिसर को प्रकाशमय किया। बल्कि विद्यार्थियों के मन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सृजनशीलता के प्रति गहरा सम्मान भी जागृत किया।