बड़वाह। ‘मन की बात’ का साल का आखिरी एपिसोड का हुआ प्रसारण…भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद…

कपिल वर्मा बड़वाह। मन की बात का 129 वां आखरी एपिसोड का प्रसारण हुआ। जिसमें नरेंद्र मोदी जी ने आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस “स्वामी विवेकानंद जयंती” पर युवाओं का आव्हान किया।
जहां उन्होंने कहा कि देश युवाओं के हाथ में है। देश का युवा विश्व के कोने कोने में अपनी सफलता का परचम लहरा कर स्वामी जी के सपने को साकार कर रहा है।
मोदी जी ने गर्व के साथ कहा की हमारे युवा विश्व स्तर पर स्मार्ट इंडिया इनोवेशन का हिस्सा बने हैं। यह हमारे बढ़ते कद का दर्शाता है। गत वर्ष की उपलब्धियां को याद करते हुए संपन्न हुए महाकुंभ का भी आपने उल्लेख किया।
महाकुंभ की सफलता ने हमारे मैनेजमेंट से सारे विश्व को चकित कर दिया। कश्मीर में 2000 वर्ष पुराने बौद्ध स्तूप का मिलना हमारी प्राचीन धार्मिक विरासत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने बताया तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। अभी हाल ही में फिजी में तमिल दिवस का आयोजन हुआ, यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
आपने देशवासियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होते हुए बताया की यह देखा गया है कि देश में अनेक लोग बिना चिकित्सक की सलाह लिए बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका परिणाम यह देखने में आया है की निमोनिया और यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन जैसी बीमारियों पर दवाइयों का असर काम हो गया है, यह एक चिंतनीय विषय है। हमें दवाइयों के सही इस्तेमाल के लिए जागरूकता की आवश्यकता है।मन की बात के बाद संगठन के निर्देश पर बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीन वोटर लिस्ट का विमोचन किया एवं S I R पर विस्तार से चर्चा की।
नव नियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा ने मोदी जी के विजन की तारीफ की।नगर के अनेक बूथों के साथ मन की बात के 2025 के अंतिम एपिसोड का आयोजन बूथ क्रमांक 63 भाजपा नगर मंडल पूर्व महामंत्री रवि ऐरन के निवास पर संपन्न हुआ।
आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, मन की बात प्रभारी दीपक ठाकुर, समाजसेवी मंगला दीदी,दीपक पाटीदार, सहित बूथ अध्यक्ष सोनम विश्वकर्मा, रवि ऐरन, सुबोध आरस, गणेश चौधरी, सुशेन गोरे, अंकुश बाफना,गोपाल जाट, मोहन सिंह दरबार, राहुल वर्मा, योगेन्द्र सिंह मंडलोई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



