.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध

बड़वाह। बड़वाह के सुने घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा…90 लाख रुपए के मशरुका के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार….

.

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह के विनोबा मार्ग स्थित एक सुने मकान में 26 से 29 जनवरी के बीच अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

फरियादी अरुण शर्मा द्वारा मकान में चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर 30 जनवरी को पुलिस थाने पर पहुंचकर अपनी माताजी के इलाज हेतु बाहर गए हुए बताया था व चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें उन्होंने 100-100 ग्राम के 3 सोने के बार, सोने का सिक्का, सोने की चूड़ियां, कंगन, अंगूठी आदि कुल 370 ग्राम सोना व 1- 1 किलो के 5 चांदी के बार कुल 5 किलो चांदी एक लैपटॉप एवं कपड़े चोरी होना बताया था।

वही दूसरी चोरी की घटना 1 फरवरी की दरमियानी रात में नर्मदा रोड़ स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से अज्ञात बदमाश द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर काउंटर से लगभग तीस हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए था। जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

शहर में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अज्ञात चोरों की तलाश मे लगाया गया।

मामले का खुलसा करते हुए मंगलवार को खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि बड़वाह शहर मे हुई चोरियों के मामले मे पुलिस टीम ने आस पास के लोगों से चर्चा कर सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे संदिग्धों को चिन्हित किया।

व मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्ध 16 वर्षीय नाबालिक की तलाश प्रारंभ कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। व इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त नाबालिक मोहल्ले में अपने घर के पास खड़ा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

व उससे मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उसने उक्त चोरी को अपने साथी 22 वर्षीय हर्ष पिता जानकीलाल प्रजापत व 19 वर्षीय दीपेश पिता किशोर दोनों निवासी कुम्हार मोहल्ला बड़वाह के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया।

पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नाबालिक सहित हर्ष व दीपेश की निशानदेही पर उक्त दोनों चोरियों में गया लगभग 90 लाख रुपए का सम्पूर्ण मशरुका जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं मे प्रकरण पंजीबद्ध किया है व आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!