बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; दो दिनों में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर सक्रिय सदस्य बने, सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

बड़वानी। सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी की वर्चुअल बैठक शाम 5 बजे जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले द्वारा ली गई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक किशोर शाह व जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार बड़वानी जिले को प्राथमिक सदस्य बनाने हेतु पांच दिनों का अलग से समय दिया है। अब हमारे पास दो दिनों का समय और बचा है तथा जिन कार्यकर्ताओ के 100 सदस्य नहीं बने या किसी के सदस्य घट रहे है वो दो दिनों में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर सक्रिय सदस्य बन सकते है।
अतिरिक्त समय मे आज बड़वानी जिले में 2773 सदस्य बनाये गए है। हमे दो दिनों में 60 प्रतिशत के लक्ष्य को पूरा करना है।
तथा 19 अक्टूम्बर से हमे अपने-अपने मण्डलों में जाकर सक्रिय सदस्य बनाना है। जिन मण्डलों में 100 सक्रिय सदस्य बन गए है वो आज से ही सक्रिय सदस्य बनाने के कार्य मे जुट जाएं और प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। सभी मण्डल अध्यक्षो को 19 अक्टूम्बर से पूर्व अपने-अपने मण्डल के सक्रिय सदस्यों की सूची बना कर तैयार करना है।

सक्रिय सदस्यों की बनाये सूची- किशोर शाह
वही जिला संयोजक किशोर शाह ने कहा कि बड़वानी जिले के सभी 24 मण्डलों में जितने भी सक्रिय सदस्य बने उन सभी का पंजी रजिस्टर पूरी जानकारी के साथ बनाये। तथा जिले के ऐसे वरिष्ठ सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पदाधिकारी जो अभी तक 100 सदस्य नही बना पाए हो उनको सक्रिय सदस्य बनाने हेतु एक समिति का गठन का करे। तथा सक्रिय सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने आवाहन किया है।

da054c91 ced3 4306 bc7d 008fb031ddf0

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!