फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस रविवार स्टार गोल्ड पर
वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस रविवार स्टार गोल्ड पर
इंदौर/ मुंबई। ( विनोद गोयल )। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा व रोहित सराफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस रविवार स्टार गोल्ड पर
फरवरी माह मे रविवार को खास बनाइए, क्योंकि रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब यह फिल्म अपने टेलीविजन डेब्यू के लिए तैयार है। इसे रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे देखा जा सकेगा। फिल्म में हंसी, ड्रामा और दिल को छू लेने वाले कई पल हैं, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शंस व मेंटर डिसाइपल फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी सनी (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी का दिल तब टूट जाता है जब उसकी गर्लफ्रेंड अनन्या (सान्या मल्होत्रा) प्यार के बजाय सुरक्षित भविष्य चुनते हुए अरबपति विक्रम (रोहित सराफ) से शादी करने का फैसला कर लेती है।
जब सनी खुद को संभालने की कोशिश कर रहा होता है, तभी उसकी मुलाकात तुलसी (जाह्नवी कपूर) से होती है, जो खुद भी विक्रम से नाराज़ है। अपने-अपने एक्स को सबक सिखाने की योजना बनाते हुए दोनों उदयपुर में होने वाली एक डेस्टिनेशन वेडिंग तक पहुंच जाते हैं। वहां अजीब हालात, नकली डेटिंग और कई मजेदार घटनाओं के बीच सनी और तुलसी अपने ही दिल की भावनाओं पर सवाल करने लगते हैं।
वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में वरुण धवन ने कहा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दर्शकों को दिल, हंसी और ऊर्जा से भरी एक यात्रा पर ले जाती है। हमने कोशिश की है कि एक ऐसी पारिवारिक फिल्म बनाई जाए जिसमें भावना और मनोरंजन दोनों बराबर हों। मुझे खुशी है कि देशभर के दर्शक इसे इस रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर देख पाएंगे। उम्मीद है उन्हें यह उतनी ही पसंद आएगी जितना हमें इसे बनाते समय मजा आया।”
जाह्नवी कपूर ने कहा, “इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की दुनिया मजेदार और अपनेपन से भरे किरदारों से सजी है। इस शानदार टीम के साथ काम करना यादगार रहा। सेट पर जो ऊर्जा थी, वह दर्शकों तक जरूर पहुंचेगी। मैं उत्साहित हूं कि देशभर के परिवार इस रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर इसे देखेंगे।”
सान्या मल्होत्रा ने कहा, “यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल है। वरुण, जाह्नवी और रोहित के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। मुझे खुशी है कि लाखों दर्शक इस रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर इस फिल्म का मजा ले पाएंगे।”
रोहित सराफ ने कहा, “ऐसे किरदार को निभाना, जो एक शादी के माहौल में कई उलझनों के बीच फंसा हो, मेरे लिए खास अनुभव रहा। फिल्म रिश्तों के मजेदार और असहज पलों को खूबसूरती से दिखाती है। उम्मीद है दर्शक इसे अपने परिवार के साथ इस रविवार, 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर जरूर देखेंगे।”
धर्मा प्रोडक्शंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ हम आधुनिक लेकिन जड़ों से जुड़ी कहानियां पेश करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म दिखाती है कि लोग प्यार के लिए किस हद तक जा सकते हैं। हमें खुशी है कि स्टार गोल्ड के साथ मिलकर हम इस फिल्म को देशभर के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।”
स्टार गोल्ड के प्रवक्ता ने कहा, “स्टार गोल्ड हमेशा से बड़े पारिवारिक मनोरंजन की पहचान रहा है। प्यार और हंसी से भरी कहानी के साथ रविवार बिताने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता। हमें विश्वास है कि देशभर के परिवार 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जरूर पसंद करेंगे।”
तो देखना न भूलें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार 22 फरवरी, दोपहर 1 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर।



