मनोरंजनइंदौर

रजत जयंती वर्ष उत्सव के दूसरे दिन उमड़े स्वादप्रेमी

इंदौरियों ने चखा मराठी व्यंजनों का स्वाद, बोले वाह मजा आ गया

*इंदौरियों ने चखा मराठी व्यंजनों का स्वाद, बोले वाह मजा आ गया!* IMG 20251011 WA0130

*रजत जयंती वर्ष उत्सव के दूसरे दिन उमड़े स्वादप्रेमी*

IMG 20251011 WA0126

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाने वाला सालाना आयोजन रजत जयंती वर्ष जत्रा में दूसरे दिन हजारों इंदौरियों ने दीपावली की जमकर खरीददारी की। मराठी व्यजनों का स्वाद साथ ही महाराष्ट्र की परंपरागत लावणी लिया। चार दिवसीय जत्रा सोमवार तक चलेगा।1

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा में दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1.30 बजे से इंदौरियों का आना शुरू हो गया। दीपावली की खरीददारी शुरू कर दी थी। शाम होते ही इंदौरियों का जमावड़ा व उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने बताया कि जत्रा को जनता के निरंतर बढ़ते प्रतिसाद ही बड़ी-बड़ी कम्पनियों को अपने ब्रांड को लॉन्च करने हेतु सर्वश्रेष्ठ अवसर प्रदान करने हेतु आकर्षित करता है। कई ख्यातम ब्रांड जत्रा से ही लॉन्च किए गए है। स्वाद प्रेमियों ने खूब मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इंदौरियों ने मराठी व्यंजनों का स्वाद चखा, स्वाद प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा, चखते ही बोले स्वादप्रेमी वाह मजा आ गया। इंदौरियों ने मराठी व्यंजनों का लुत्फ उठाया, इसमें 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहे, दिन में पूरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवाडी, सोलकढ़ी सहित अन्य व्यंजन परोसे गए। आयोजन में विधायक गोलू शुक्ला सम्मिलित हुए।

तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि इंदौरियों ने हैंडीक्रॉफ्ट आइटम जिसमें गृह साज-सज्जा दीपावली डेकोरेशन इसके अलावा हस्त निर्मित खाद्य पदार्थ और विशेष कोकण के उत्पाद की भी खूब खरीदारी की।

दर्शन जागीरदार और नीरज तेलंग ने बताया कि सीनियर सिटीझन एवं निशक्तजनों के लिए गांधी हॉल मुख्य प्रवेश द्वार से जत्रा परिसर तक निःशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। जत्रा 13 अक्टूबर सोमवार तक सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!