.
मनोरंजनदेश-विदेश

नाडियाडवाला की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ का हाई-वोल्टेज देसी एंथम!

शाहिद-दिशा का धमाकेदार अंदाज़, ‘पान की दुकान’ ने मचाया म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका

.

*‘पान की दुकान’ हुआ रिलीज़: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ का हाई-वोल्टेज देसी एंथम!*
*शाहिद-दिशा का धमाकेदार अंदाज़, ‘पान की दुकान’ ने मचाया म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका!*

IMG 20260207 WA0087 IMG 20260207 WA0083 IMG 20260207 WA0088 IMG 20260207 WA0084 IMG 20260207 WA0086

मुंबई/इंदौर( विनोद गोयल) बॉलीवुड में चार्टबस्टर गानों की लंबी लिस्ट देने के बाद साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ’रोमियो एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म का नया गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज़ हो चुका है और रिलीज़ होते ही यह ट्रैक सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। हाई-एनर्जी बीट्स और देसी अंदाज़ से भरपूर यह गाना दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इस खास गाने में शाहिद कपूर अपने दमदार डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ पूरी तरह छाए हुए हैं, वहीं दिशा पटानी भी अपने ग्रेसफुल और फायर डांस स्टेप्स से गाने में चार चांद लगा रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी इस गाने को एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर बनाती है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती है।

‘पान की दुकान’ को संगीत दिया है मशहूर म्यूजिक कंपोज़र विशाल भारद्वाज ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं दिग्गज गीतकार गुलज़ार ने। गाने को अपनी दमदार आवाज़ दी है सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने। दोनों की आवाज़ का जादू इस ट्रैक को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है और इसे फिल्म का सबसे ज्यादा ‘मासी’ और अनअपोलोजेटिक गाना बना देता है।

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का म्यूजिक पहले ही दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। फिल्म के पहले रिलीज़ हुए गाने “हम तो तेरे लिए थे”, “आशिकों की कॉलोनी” और “इश्क का फीवर” ने म्यूजिक चार्ट्स और प्लेलिस्ट्स में अपनी मजबूत जगह बना ली है। हर गाने ने अपने अलग अंदाज़ और मूड से दर्शकों को आकर्षित किया है, जिससे ओ’रोमियो का एल्बम इस सीजन के सबसे चर्चित एल्बम्स में शामिल हो चुका है।

‘पान की दुकान’ के जरिए विशाल भारद्वाज, सुखविंदर सिंह और शाहिद कपूर की तिकड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले फिल्म हैदर के सुपरहिट गाने ‘बिस्मिल’ में इस तिकड़ी ने जो जादू बिखेरा था, वही क्रैकलिंग एनर्जी इस नए ट्रैक में भी देखने को मिल रही है। गाने का देसी एटीट्यूड, दमदार बीट्स और शाहिद-दिशा की परफॉर्मेंस इसे एक शानदार विजुअल ट्रीट बनाते हैं।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत ओ’रोमियो, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

शानदार म्यूजिक और दमदार स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों को अब इस फिल्म और इसके गानों से काफी उम्मीदें हैं, और ‘पान की दुकान’ ने रिलीज़ होते ही फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!