.
देश-विदेशइंदौर

भगवान सूर्य की आराधना सूर्य अर्ध्य के साथ*

संस्कार भारती जिला इंदौर ,लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम इंदौर

.

*भगवान सूर्य की आराधना सूर्य अर्ध्य के साथ*

SAVE 20260319 074809 SAVE 20260319 074748 SAVE 20260319 074720 SAVE 20260319 074828

इंदौर । आदि देव नमस्तुभ्यं प्रसीद तम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोस्तुते सूर्याय नमः ,ऊँ भास्कराय नमः मंत्रों के साथ हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पर सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना की गई । संस्कार भारती जिला इंदौर ,लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम इंदौर के तत्वाधान विक्रम संवत 2083, 19मार्च को प्रातः 5:30 बजे से आरंभ हुए इस आयोजन में शहर के संतो एवं गणमान्य नागरिको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोक संस्कृति मंच संयोजक एवं लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि प्रातः 5:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुई। नव वर्ष की मंगल बेला पर सुंदर रंगोली का निर्माण किया गया। कथक नृत्य की प्रस्तुति प्राजक्ता दातार एवं प्रेशियस पाटीदार ने दी। रामधुन की सुंदर प्रस्तुति खास रही। बृजमोहन बमरीले ने सुंदर वायलिन वादन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया । इस अवसर पर योगेंद्र महंत पवन शर्मा बाबा दादू महाराज रामचंद्र वैदिक एवं लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री मध्य प्रदेश शासन कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, रमेश मेंदोला ,गोलू शुक्ला भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रूपाली पेंढ़ारकर क्षेत्रीय पार्षद एवं संध्या यादव पार्षद ने उगते सूर्य को जल अर्पित किया । निमोली प्रसाद का वितरण किया गया गुड़ धनिया भी बाटा गया।

5 फीट लंबे डंडे पर पर गुड़ी सजाई गई थी जिसमे महाराष्ट्रीयन साड़ी का प्रयोग कर शकरकंठी व नीम की डाल लगाई गई थी और शीर्ष पर एक लोटा रखा गया था ।इस अवसर पर सहित अनेक संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। उसे अवसर पर संस्कार भारती के सभी पदाधिकारी गण, पार्षद एवं लोक संस्कृति मंच के दीपक लंवगड़े, सतीश शर्मा ,पवन शर्मा संकल्प वर्मा, रितेश ,पाटनी नितिन तापड़िया के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!