.
इंदौर

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा “सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना” शुभारंभ

IPPB द्वारा“सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना” 

.
IPPB द्वारा“सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना” 
इंदौर । इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा “सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना” शुभारंभ सुश्री प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर डाक परिक्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में किया गया |
आज आईपीपीबी देश में जन-जन तक डीबीटी और बैंक खाता पहुचाने में अग्रणी पेमेंट बैंक है और लगभग10 से 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ मात्र 7 वर्ष में शीर्ष बैंको में शामिल हो गया है |
इसी क्रम में आईपीपीबी इंदौर परिक्षेत्र में भी एक अग्रणी बैंक के रूप में उभरा है और सभी मुख्य डीबीटी स्कीम जैसे लाडली बहना, पीएम किसान, पीएम मातृत्व वंदना, लाडली लक्ष्मी योजना एवं स्कॉलरशिप के क्रेडिट में 10% से अधिक हिस्सेदारी के साथ आगे बढ़ रहा है, इंदौर परिक्षेत्र की लाडली बहना पात्रों में 7 लाख से ज्यादा महिलाओं का भरोसा और लगभग 3 लाख किसानों का भरोसा भी अब आईपीपीबी के साथ है |
बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सरल और सुलभ यात्राबीमा सुविधा:
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा यात्रियों को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से“सुगम यात्रा का सुरक्षा बीमा योजना”का शुभारंभ किया गया।
योजना के प्रमुख बिंदु:
यात्रा के दौरानदुर्घटना एवं बीमारी से सुरक्षा कवरेज
नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार सुविधा
आपातकालीन एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सहायता
पॉलिसी शर्तों के अनुसारओपीडी खर्च शामिल
निजी सामान का नुकसान (घर में सेंधमारी/चोरी की स्थिति में कवर)
चेक-इन किए गए सामान का नुकसान या देरी (3 घंटे से अधिक पर लाभ)
व्यक्तिगत दायित्व (Personal Liability) कवर
सड़क दुर्घटना एवं कॉमन कैरियर (बस/ट्रेन) में दुर्घटना कवर
बताए गए जोखिमों के कारणयात्रा रद्द/रुकावट पर सुरक्षा
वैकल्पिक परिवहन एवं आपातकालीन आवास खर्च कवर
अपहरण एवं आतंकवाद कवर पॉलिसी अवधि: न्यूनतम 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि, हर वर्ष नवीनीकरण के साथ |
यह योजना आम नागरिकों, व्यवसायिक यात्रियों एवं पर्यटकों को सुरक्षित, तनाव-मुक्त और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  सुश्री प्रीती  अग्रवाल , पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने अपने उदबोधन में कहा कि यह सुरक्षा बीमा जो कि एक रुपये प्रतिदिन से कम में ही उपलब्ध हो रहा है। मात्र ₹299 में यह इंश्योरेंस लिया जा सकता है और जिस तरह से आजकल का समय है, हर व्यक्ति ट्रैवल करता है। फोर-व्हीलर   या किसी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से—एयर फ्लाइट  या ट्रेन का ट्रैवल है—हर तरह के ट्रैवल को यह इंश्योरेंस कवर करता है और इसमें 17 तरह के कवर शामिल हैं। एक्सीडेंट्स के बाद हॉस्पिटलाइजेशन में होने वाले खर्च भी शामिल हैं, साथ ही साथ एम्बुलेंस का खर्च या बैगेज खोने का या फ्लाइट डिले जैसे भी इसमें कवरेज शामिल हैं। यह  अच्छा इंश्योरेंस है जो कि सभी आमजन के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सर्वसुलभ है। “माननीय महोदया ने समस्त डाक कर्मचारियों  से उक्त सेवाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया और आम जन से आईपीपीबी की जन हितेषी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की
अमित कुमार अग्रवाल, परिक्षेत्र प्रमुख इंदौर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा समस्त ग्राहकों और डाक कर्मचारियों का धन्यवाद दिया जिनके कारण आज आईपीपीबी इंदौर परिक्षेत्र में शीर्ष बैंकों की सूची में शामिल है और प्रतिदिन दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है | इस अवसर पर, इंदौर परिक्षेत्र के अंतर्गत आर्थिक सशक्तिकरण को बढाने के लिए कर्मचारियों को संकल्पित होकर कार्य कराने हेतु प्रोत्साहित किया |

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!