.
देश-विदेशइंदौरधारमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

.

आशीष यादव धार

आज लोकसभा क्षेत्र के पीथमपुर स्थित सागर कुटी पर लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा कर उसे जनता की सेवा में समर्पित किया। यह महत्वपूर्ण परियोजना इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत पीथमपुर–सागौर के मध्य नवनिर्मित रेलवे ब्रिज 236A के रूप में क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।

IMG 20260320 WA0070

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह ओवरब्रिज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगा। पीथमपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे आवागमन में लगने वाला समय कम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि धार जिले की जनता लंबे समय से बेहतर रेलवे सुविधाओं की अपेक्षा कर रही थी और अब इंदौर–दाहोद रेल परियोजना के माध्यम से यह सपना साकार हो रहा है। इस प्रकार के विकास कार्यों से धार क्षेत्र रेलवे विस्तार की मुख्यधारा में तेजी से जुड़ रहा है, जिससे रोजगार एवं निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

IMG 20260320 WA0072

कार्यक्रम में धार विधायक माननीय श्रीमती नीना वर्मा जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री विक्रम वर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती जी, रेल्वे डीआरएम सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इस परियोजना को क्षेत्र की प्रगति का महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!