इंदौरदेश-विदेश

वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वातंत्र्य वीर श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

——-

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वातंत्र्य वीर श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

इंदौर ।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक, समाज सुधारक, इतिहासकार, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता थे। अपने कृतित्व से वे वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय हुए।  उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इंदौर के प्रगति नगर में स्वातंत्र्य वीर श्री विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  मधु वर्मा, रमेश मेंदोला,   गोलू शुक्ला, वीर सावरकर के पौत्र   रंजीत सावरकर, बाबा साहब नवाथे,  सुमित मिश्रा,  श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

129e7b9c 69c2 4876 ae27 a479c28fc0ac IMG 20250324 WA0070 IMG 20250324 WA0072

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीर सावरकर जी को याद करते ही आनंद एवं रोमांच की अनुभूति होती है। उन्होंने अनेक कष्ट एवं प्रताड़ना सह कर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन आदर्श है। काला पानी जैसी सबसे कठिन सजा पाकर भी वे अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी के इतिहास को सही रूप में समझने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है कि उनके इतिहास को सही रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस स्थान की स्थापना जिस महापुरुष के नाम से होती है वह स्थान उन्हीं के नाम से जाना और पहचाना जाए। इसके लिए सूचना पटल लगाने सहित शासकीय पत्राचार और अन्य कार्यों में भी उनके नाम का उपयोग किया जाए।

18f1b41c e95f 4d4f a06b 77477d559248

इस मौके पर महापौर  पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के प्रगति नगर जोन कार्यालय में जन सहयोग से वीर सावरकर की प्रतिमा का निर्माण किया गया है।  मूर्ति के आधार को  वीर सावरकर द्वारा लिखी गई किताबों की शक्ल में तैयार किया गया है। विधायक श्री मधु वर्मा ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!