इंदौरविविध

ग्रीष्म काल में मूक परिंदों के लिए सेवा का अभिनव संकल्प

मूक परिंदों की सेवा के लिए ग्रीष्म काल में दाना-पानी रखने हेतु सकोरों का निःशुल्क वितरण

– अन्नपूर्णा योग केन्द्र का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न – एक और केन्द्र खुलेगा

इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र द्वारा शहर में चलाए जा रहे 14 योग केन्द्रों पर इस ग्रीष्म काल में मूक परिंदों के लिए मिट्टी के सकोरे बांटने के अभियान का श्रीगणेश ईश कृपा गार्डन से किया गया। संयोगवश अब बुधवार को अन्नपूर्णा योग केन्द्र की स्थापना को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहीं बहुत जल्द एक नया केन्द्र देव गुराड़िया स्थित अखंड परम विहार कालोनी पर प्रारंभ होने वाला है। पक्षियों के लिए सोकेरे बांटने का अभियान पूरे एक सप्ताह तक चलेगा।
शहर में वर्तमान में 14 योग केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से अब यह निर्णय लिया गया है कि योग केन्द्रों के माध्यम से मूक परिंदों की सेवा के लिए ग्रीष्म काल में दाना-पानी रखने हेतु सकोरों का निःशुल्क वितरण किया जाए। लिहाजा इसका शुभारंभ ईश कृपा गार्डन से किया गया है। अगले एक सप्ताह में अन्नपूर्णा मंदिर, गीता भवन, बाबाश्री गार्डन चिन्मय मिशन, अखंड धाम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, हरि पब्लिक स्कूल सहित अन्य सभी केन्द्रों पर लगभग 1100 सकोरे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बुधवार को अन्नपूर्णा योग केन्द्र की स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर 91 साधकों के साथ हर्षोल्लास के साथ पहला स्थापना दिवस मनाया गया और इस केन्द्र की स्थापना में सहयोग करने वाले समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि एवं मंदिर संचालन समिति के स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि, संयोजक किशोर गोयल, राजेश बंसल, प्रवीण मिश्रा, शरद कदम, मुख्य प्रशिक्षक आशा मेडम एवं भावना जायसवाल, आकांक्षा, मोनिका एवं आकृति आदि टीचर्स का सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी साधकों को सकोरे भी भेंट किए गए।

Show More

Related Articles

Back to top button