
पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवाली तहसील को बड़ी सौगात मिली है।विधायक श्याम बर्डे के निरंतर प्रयास और अनुशंसा से ऊर्जा विभाग द्वारा निवाली विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब नागरिकों को बिजली से संबंधित कार्यों और शिकायतों के लिए 20 किलोमीटर दूर पलसूद नहीं जाना पड़ेगा। निवाली में ही आवश्यक सेवाओं का समाधान हो सकेगा। इस सुविधा से नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
नए कार्यालय की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इस निर्णय से नागरिकों के जीवन में सुविधा और पारदर्शिता आएगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक बर्डे का आभार व्यक्त किया।