बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से स्तीफा मांग, दोषियों को फांसी पर लटकाने की करि मांग।

बड़वानी। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 7 बजे शहर के बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक केंडल मार्च निकाला और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने व दोषियों को तुरंत फांसी की सजा देने की मांग की गई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च में डॉक्टर महिला के साथ हुई घटना तथा पश्चिम बंगाल सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। भाजपा कार्यालय पर मृतक जूनियर डॉक्टर को दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि विगत दिनों कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में हमारी एक बहन जो बड़ी ही मेहनत कर डॉक्टर बनी थी, उनके साथ अमानवीय कृत्य कर उनकी नृशंस हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी स्वयं एक महिला होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में महिलाओ पर आए दिन अत्याचार, बलात्कार व हत्या की शर्मनाक घटनाएं लगातार घट रही है। पश्चिम बंगाल की सरकार महिलाओ को संरक्षण देने में असफल साबित हो रही है तथा वहां महिलाए सुरक्षित नही है व जंगलराज चल रहा है। अतः महिला मोर्चा इस नृशंस हत्याकांड की घोर निंदा करता है तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मांग करते है कि वहां की कानून व्यवस्था सुधारे अन्यथा अपने पद से स्तीफा दे। तथा महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग करते है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के चलते ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करे।

WhatsApp Image 2024 08 17 at 16.38.19 da339c80

यह रहे मौजूद-
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले, नप अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजना पटेल, जिला मंत्री मुनीरा सालिवाल, वंदना राठौड़, आईटी सेल की निकिता भामदरे व प्रिया पंवार, ज्योत्सना दीवान, अभिलाषा भट्ट, सुनीता तोमर सहित जिला पदाधिकारी तथा जिले भर से आई अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!