
सेंधवा । सत्याग्रह लाइव। भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी विकास परिषद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीताश्री उरांव ने सेंधवा की सक्रिय नेता सुभद्रा परमार को मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जिले सहित पूरे प्रदेश में आदिवासी महिलाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी विकास परिषद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री झारखंड सरकार गीताश्री उरांव ने सुभद्रा परमार को मध्यप्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आदिवासी समाज की महिला नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद सेंधवा से लेकर प्रदेशभर के आदिवासी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। विशेषकर महिलाओं और युवतियों में नेतृत्व को लेकर एक नई ऊर्जा देखी जा रही है। सुभद्रा परमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गीताश्री उरांव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही पूरे प्रदेश में जिला महिला अध्यक्षों की नियुक्तियां करेंगी और प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन करेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम
सुभद्रा परमार ने कहा कि वे आदिवासी विकास परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप आदिवासी महिलाओं, बालिकाओं और समाज की पिछड़ी महिलाओं के उत्थान हेतु सतत रूप से कार्य करेंगी। संगठन के माध्यम से शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
सुभद्रा परमार की नियुक्ति पर पूर्व केंदीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,पूर्व गृहमंत्री ,विधायक बाला बच्चन,पूर्व मंत्री ,विधायक सचिन यादव, विधायक मोंटू सोलंकी, विधायक राजन मंडलोई, जिला कांग्रेस बड़वानी अध्यक्ष नानेश चौधरी,आदि ने बधाई दी है एवं गीताश्री का आभार व्यक्त किया है