
सेंधवा। सिलदार सोलंकी को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का बड़वानी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर के किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊर्जा देने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल, सेंधवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गाड़वे, अभिषेक ठक्कर, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, कय्यूम पटेल, सुनील सोनी, धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम पटेल, निवाली ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खत्री, जंप उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, वरिष्ठ कांग्रेसजन इकबाल शेख, परसराम सेनानी, साबिर शेख, यश ठक्कर, महेंद्र सेनानी, चिंटू किराड़े, राधे जाधव और खुमसिंह कन्नौजे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सिलदार सोलंकी के नेतृत्व में जिले के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त बनेगा