सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा: दशहरा मैदान और गोई में होगा भव्य रावण दहन, दशहरा मैदान पर होगी प्रदूषण रहित इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी

सेंधवा में इस बार 71 और 51 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन होगा, जिसमें वाटरप्रूफ तकनीक और विशेष आतिशबाजी कार्यक्रम की खासियत रहेगी।

सेंधवा में विजयदशमी पर्व पर दो स्थानों पर रावण दहन होगा। दशहरा मैदान पर 71 फीट ऊंचा और गोई क्षेत्र में 51 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पुतला बनाया जा रहा है। आतिशबाजी और शोभायात्रा कार्यक्रम की विशेषता होगी। दशहरा मैदान पर  प्रदूषण रहित इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी होगी

सेंधवा में इस बार विजयदशमी पर दो स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर दिनेश गंज एकता संगठन और कॉटन व्यापारी एसोसिएशन संयुक्त रूप से रावण दहन करेंगे। यहां नगर पालिका कार्यालय परिसर में 71 फीट ऊंचे पुतले का निर्माण इंदौर से आए कारीगर कर रहे हैं। यह पुतला पांच हिस्सों में बनाया जा रहा है, जिसमें चेहरा फाइबर शीट से, सीना और भुजाएं अलग, कमर अलग तथा राजस्थानी जूते सहित पैर का हिस्सा अलग-अलग तैयार हो रहा है। इस आयोजन के दौरान आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी।

वाटरप्रूफ तकनीक और आतिशबाजी का आकर्षण

दिनेश गंज एकता संगठन के गुड्डू जायसवाल ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए पुतले को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। यह रावण भगवान श्रीराम को ललकारते हुए दिखाई देगा। कार्यक्रम में पुणे से मंगाई गई विशेष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले दिनेश गंज (दारू गोदाम) से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें इसके पहले दिनेश गंज (दारू गोदाम) से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान बने बच्चे रहेंगे। शाम 7 बजे शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने पर रावण दहन होगा। नगर पालिका द्वारा मैदान पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गई है।

गोई में 51 फीट का रावण दहन

पुराना एबी रोड पर गोई के पास गोई एकता संगठन और व्यापारी एसोसिएशन 51 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगा। संगठन के प्रिंस शर्मा और अमित गुर्जर ने बताया कि यहां शाम 7:30 बजे से आतिशबाजी शुरू होगी। लगभग एक घंटे तक चलने वाले आतिशबाजी प्रदर्शन के बाद रात 8:30 बजे रावण दहन होगा। दोनों स्थलों पर रावण दहन के समय में आधे से एक घंटे का अंतराल रहेगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!