सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश, बारिश में भी युवाओं का उत्साह बरकरार

तेज बारिश के बीच 10 किलोमीटर की यात्रा में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे, युवाओं ने हाथों में लहराया तिरंगा।

सेंधवा। आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सेंधवा ग्रामीण मंडल ने वीर खाज्या नायक की प्रतिमा को नमन कर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

भाजपा के नेतृत्व में देशभक्ति का माहौल

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश और जिला भाजपा कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, सेंधवा ग्रामीण मंडल ने मडगांव से झोपाली तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने किया। यात्रा का शुभारंभ धनोरा फाटे पर वीर खाज्या नायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

va e1755005927499

बारिश में भी नहीं थमा जोश

तेज बारिश के बावजूद यात्रा में शामिल युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’, ‘वंदे मातरम’ और ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ जैसे गगनचुंबी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जहां-जहां यात्रा पहुंची, वहां का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हुकुम पवार, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह सिसोदिया, गणेश राठौड़ सहित ग्रामीण मंडल के युवा और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान हर कोई स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना से सराबोर नजर आया।

va 2

va 1

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button