सेंधवाबड़वानीमुख्य खबरे
खेतिया के टेमली गांव में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ।
किसान सुपडु ताराचंद के खेत में लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ

बडवानी जिले के खेतिया के टेमली गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए के चहलकदमी से दहशत का माहौल बना हुआ था। गांव के खेतों और जंगलों में बार-बार दिखाई दे रहे तेंदुए ने लोगों की नींद हराम कर दी थी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब इस तेंदुए ने करीब 10 दिन पूर्व एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल फैल गया।
ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने सर्चिंग अभियान शुरू कर पिंजरे लगाए थे। अधिकारियों और टीम ने लगातार कई दिनों तक निगरानी की। अंततः मंगलवार को किसान सुपडु ताराचंद के खेत में लगाए गए पिंजरे में यह खतरनाक तेंदुआ कैद हो गया।
वन विभाग के प्रमोद गुर्जर ने जानकारी दी कि पकड़े गए तेंदुए की मेडिकल जांच की जाएगी और उसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है। रेंजर ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क मादा है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही है ताकि नागरिक सुरक्षित रह सकें।



