सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। सिख समाज की पहल पर ‘श्री गुरुनानक चौक’ का नामांकन, नपा अध्यक्ष का हुआ सम्मान

नगर में सिख समाज की मांग पर नपा परिषद ने दी स्वीकृति, अध्यक्ष बसंती बाई यादव का पुष्पमालाओं से हुआ स्वागत।

सेंधवा। शहर में पुराने एबी रोड पर बने नव निर्मित चौराहे को नगर पालिका परिषद की स्वीकृति के बाद ‘श्री गुरुनानक चौक’ नाम दिया गया। सिख समाज की इस मांग को स्वीकार करने पर नपा अध्यक्ष का स्वागत कर समाज ने नगर में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

सेंधवा। पुराने एबी रोड पर नव निर्मित चौराहे का नाम ‘श्री गुरुनानक चौक’ किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव का सिख समाज ने स्वागत किया। नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराने एबी रोड पर सेंटर डिवाइडर युक्त सीमेंट कंक्रीट रोड निर्माण के तहत मंगल भवन से गुरुद्वारा मार्ग के मध्य चौराहा बनाया गया था। इसी चौराहे का नामकरण व निर्माण की अनुमति देने पर सिख समाज ने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सीएमओ मधु चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी का पुष्पमाला और शाल श्रीफल से सम्मान किया।

सिख समाज की भावनाओं का सम्मान

सिख समाज के अध्यक्ष अजीतसिंह खनूजा ने कहा कि गुरुनानक देव के नाम पर चौक का नामांकन शहर में सद्भाव, सेवा और एकता का प्रतीक बनेगा। सचिव विवेक छाबड़ा ने कहा कि नगर पालिका ने सिख समाज के प्रथम धर्म गुरु श्री गुरुनानक के नाम पर चौराहा समर्पित कर धार्मिक आस्था को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नगर के विकास और सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

24 napa2

नपा अध्यक्ष ने दी बधाई, समाज को सराहा

नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि सिख समाज ने सदैव शहर के विकास और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। नगर पालिका सदैव सौंदर्यकरण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रही है। अब यह चौराहा ‘श्री गुरुनानक चौक’ के नाम से जाना जाएगा। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा में सिख समाज का योगदान अविस्मरणीय है। सिख पंथ का भारत में विशेष स्थान है और प्रथम गुरु गुरुनानक देव के नाम से यह चौराहा समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम में समाजजन और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन हरचरण सिंह भाटिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, प्रखर शर्मा, लला, विवेक तिवारी, उपयंत्री सचिन अलुने, विशाल जोशी, मोहन धामोने, निलेश पालीवाल और अमित जादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष रिकी राजपाल, कमल छाबड़ा, रणजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सेठी, सुनील छाबड़ा, दीपू राजपाल, सोनू भाटिया, अजय सेठी, रूपल राजपाल, मुकेश छाबड़ा, राजेंद्र सिंधी, मनोज मोटवानी सहित कई पदाधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

24 napa

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!