सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। लायंस कान्वेंट में पहुंचे सांसद पटेल, बोले– खेलों से निखरेगी प्रतिभा

सेंधवा। लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आज खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यालय में अध्यापन और उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली। सांसद के स्वागत में आयोजित समारोह में विद्यालय के प्राचार्य आशुवेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ से सांसद महोदय का स्वागत किया। इस दौरान सांसद महोदय ने विद्यालय के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली।

IMG 20250911 WA0043

इस दौरान सांसद ने विद्यालय में नवनिर्मित जिम का निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय के इन प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे अभियान सांसद खेल महोत्सव की जानकारी दी। आपने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में खेल प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं। जिनमें हमारे प्राचीन खेलों जैसे- गुल्ली-डंडा, रस्सा कस्सी, पंजा-कुश्ती, कबड्डी,खो-खो के साथ-साथ क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल को भी सम्मिलित किया गया है। इनमें प्रथम पुरस्कार 71,000 तथा द्वितीय पुरस्कार 51,000 के साथ-साथ कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। इन खेलों का पंजीयन दिनांक 21 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है।
सांसद के साथ सांसद खेल महोत्सव के जिला समन्वयक भूपेंद्र जाट,पूर्व जिला उपाध्यक्ष हीरालाल जाधव, भाजपा जिला महामंत्री योगेश परमार भी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ.अतुल पटेल ने कहा कि इस प्रकार के खेल महोत्सव विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अवसर प्रदान करते है। इनसे विद्यार्थियों में अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button