
सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। संस्था अध्यक्ष बिल जैन ने कहा कि यह पर्व नैतिकता, आदर्श और सदाचार की शिक्षा देता है। उन्होंने जन्माष्टमी को ‘नंदोत्सव’ बताते हुए नंद बाबा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में गरबा, डांडिया और गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्राचार्य राहुल मंडलोई ने कृष्ण द्वारा बुराई पर विजय की सीख को याद किया। अंत में आरती, माखन-मिश्री का भोग और प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर पीरचंद मित्तल, दिलीप कानूनगो, रविंद्र सिंह मंडलोई, शैलेष कुमार जोशी, गोविंद मंगल, दीपक लालका सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



