सेंधवामुख्य खबरे

घुड़चाल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला, भाजपा नेताओं ने दी 2047 के विकसित भारत का संकल्प

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी सेंधवा ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम घुड़चाल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी एवं भाजयुमो जिला मंत्री विवेक तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में सर्वप्रथम अतिथियों ने दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला मंत्री विवेक तिवारी ने आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना की जानकारी दी और कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चला रही है। जब देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर होगा, तभी हम विकसित भारत की परिकल्पना साकार कर पाएंगे।

29 ghu

भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। साथ ही भाजपा एवं मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाएं, जो महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती हैं, उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन घुड़चाल सरपंच मंडल महामंत्री दिनेश तरोंले ने किया। इस अवसर पर महामंत्री मनोज पाटीदार, जनपद सदस्य गुमान डावर, कालापाठ सरपंच हिन्दलया मुजालदे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!