सेंधवा

नवरात्रि उत्सव में भक्ति और शक्ति का संगम, महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज ने किया कुमकुम अर्चन

सेंधवा।  महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज की महिला शक्ति द्वारा आज शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवी का धार्मिक अनुष्ठान ,”कुमकुम अर्चन”श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण होकर किया गया। कुमकुम अर्चन में देवी की प्रतिमा का कुमकुम से अभिषेक किया जाता है।

इस अनुष्ठान से देवी लक्ष्मी एवं अन्य देवियों की कृपा, समृद्धि और मन का शुद्धिकरण होता है यह पूजा नवरात्रि जैसे शुभ अवसरों पर की जाती है जो शुभता और शक्ति की प्रतीक मानी जाती है। कुमकुम का लाल रंग शक्ति शुभता और ऊर्जा का प्रतीक है। इस पूजा में देवी का नामजप करते हुए चरणों से शीश की ओर कुमकुम चढ़ाया जाता है। कुमकुम अर्चन से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में समृद्धि आती है और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।अभिषेक के बाद देवी की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।समाज के पंडित श्री दीपक उज्जैनकर जी द्वारा पहले गणेश पूजन और फिर श्री सुक्त का पाठ किया गया। तत्पश्चात ललिता सहस्रनाम और देवी के सहस्र नाम स्मरण करते हुए देवी पर सभी महिला शक्ति द्वारा कुमकुम से अभिषेक किया गया। आरती करके प्रसाद वितरण किया गया माता जी के भजन भी गाए सभी घरों में सुख शांति का आव्हान किया गया। अध्यक्ष सुप्रिया वैद्य उपाध्यक्ष सुनीता जोशी सचिव संध्या उपासनी कोषाध्यक्ष अंकिता ओक सह सचिव कीर्ति उपासनी वसुंधरा उपासनी मेघा एकडी रेखा ओक गौरी लोमटे नम्रता जोशी लीनी दापोरकर रोहिणी जोशी भारती नाईक रोहिणी गोरे मोना सराफ मीडिया प्रभारी अमित जोधपुरकर समाज के सभी सदस्य उपस्थित

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!