
सेंधवा। शिक्षक दिवस के अवसर पर विप्र नारी सेवा संस्था ने शिक्षिका कु. रूपल शर्मा को सम्मानित किया। कु. रूपल शर्मा न केवल एक समर्पित शिक्षिका हैं, बल्कि अपने परिवार में पिता की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ गोद लिए बेटे की परवरिश का संकल्प लेकर हर फर्ज को निभा रही हैं।
रूपल शर्मा अपने जीवन की खुशियां परिवार और बच्चों की सेवा में खोजती हैं। वे न केवल शिक्षा जगत में अपना योगदान दे रही हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से कर रही हैं।
संस्था का नेतृत्व और आयोजन
इस अवसर पर संस्था की संभाग अध्यक्ष मनीषा जोशी, जिला अध्यक्ष अंजना राजेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता निशा शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुप्रिया वैध, और कार्यकारिणी सदस्य सीमा शर्मा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।