
सेंधवा के वीर खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति को उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। राज्य शासन ने 4 नवंबर 2022 को प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में जनभागीदारी अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। सेंधवा पीजी कॉलेज में डॉ. रेलाश सेनानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, किसी शिकायत के आधार पर यह नियुक्ति रद्द की गई है। डॉ. रेलाश सेनानी वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। शासकीय कॉलेज सेंधवा के प्रभारी प्राचार्य जी.एस. वास्कले ने बताया कि उन्हें कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश के अनुसार जनभागीदारी समिति अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।