सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा; शहर में अच्छी बारिश की नन्हे मुन्हें बच्चों ने की कामना,मनाया रेनी डे

सेंधवा: शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल में रैनी डे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ गया। इस अवसर पर प्री प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्नों ने पूरे जोश से भाग लिया।
इसमें रंग-बिरंगे वर्षा ऋतु के परिधानों में सजे बच्चों ने स्कूल का वातावरण को आनंद और रंगों से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छतरियों के साथ मनमोहक नृत्य से हुई, जिसमें बच्चों ने मुस्कुराते हुए हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए वर्षा ऋतु में बारिश अच्छी होने की कामना की।

समिति अध्यक्ष बी एल जैन ने बताया कि वर्षा ऋतु से प्रकृति हरी-भरी एवं श्रृंगारित होती है एवं वातावरण शुद्ध होता है वर्षा ऋतु के आगमन की प्रतीक्षा प्रकृति स्वयं करती है। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण का यह सबसे उचित समय होता है इसीलिए इस मौसम में हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि आने वाले समय में प्रकृति को स्वच्छ बनाए रखेंगे एवं कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसका संरक्षण अवश्य करेंगे।

संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने बताया कि स्कूल में बारिश का दिन मनाना यह बच्चों के लिए हमेशा एक मज़ेदार समय होता है। इसके अलावा, यह स्कूल के माहौल को इन नन्हे-मुन्नों के लिए खुशनुमा और मनमोहक बना देता है। उसाथ ही उन्होंने इस।मौसम में आने वाले फलों एवं सब्जियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को वर्षा ऋतु के बारे में जानकारी, इसके फायदे और सावधानियों से अवगत कराया गया।

इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडलोई, सचिव शैलेष कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद मंगल, सहसचिव दीपक लालका तथा समस्त सदस्य व शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button