सेंधवा

चाटली पीएम श्री विद्यालय में 5 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

हर घर तिरंगा और स्वच्छता संदेश के साथ छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

सेंधवा। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा गगन भेदी नारो के साथ चाटली पीएम श्री विद्यालय के छात्रों ने निकाली 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग 8 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया जाना है पूरे देश में सांस्कृतिक मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है

            इस अवसर पर हर घर तिरंगा घर-घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग विषय पर अभियान के तहत देश भर मे विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता स्वच्छता अभियान और तिरंगा यात्रा मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे झंडे महत्व ओर आजादी का संदेश दिया जा रहा है इसी तारतम्य में चाटली पीएम श्री विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य शारदा जाधव के मार्गदर्शन में चाटली विद्यालय में प्राथमिक शाला से हॉयर सेकेंडरी विद्यालय तक के छात्र-छात्राओं ने मे हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा नारे लगाते हुएछात्र छात्राओं विद्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जो ग्राम के मार्गों से होते हुवे विद्यालय में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवाली शिक्षा समिति अध्यक्ष पठान किराड़े ,ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सचिन खरते , सचिव ओम सेन भी सम्मिलित हुए विद्यालय के शिक्षक श्री मनोज मराठे ने उक्त जानकारी देते हुए बताएं कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री मराठे ने कहा कि हमारे देश में आजादी का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है हमे अनेको शहिदो के बलीदानो से आजादी मिली इस आजादी में अनेक लोगों का बलिदान है

chatli

इस बलिदान को याद रखते हुए हम घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा और तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्ग में भारत माता की जय हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता जैसे नारे लगाते हुए जोरदार तरीके से नारों के साथ यात्रा में बढ़- चढ़कर का भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बंशीलाल नरगावे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे कहा कि हमें हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तिरंगा यात्रा में हमारे शहीदों के बलिदान और आजादी की लड़ाई की याद दिलाती है । प्राचार्य श्रीमती शारदा जाधव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हो कहा कि शासन के निर्देश पर हमने आज तिरंगा यात्रा निकाली साथ ही विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक मनोज मराठे, अरविंद सोलंकी ,विकास नागराज , गुच्छा ब्राह्मणों ,संतोष मुलेवा,शैलेन्द्र सोनी, सुनीता नायर, चंपालाल कनोजे,सुशीला सैनानी ,दिलीप आर्य ,हार्दिक सोनी, सुनीता गुप्ता,बसन्ती चौहान प्राथमिक विध्यालय के शिक्षक दिवान कुशवाह कुसुम सैनानी रुपाली पाठक ,मिनाक्षी वर्मा , प्रधान पाठ शैलेंद्र जोशी,गेदालाल बडौले सहित समस्त स्टाफ ने रैली में छात्रों का मार्गदर्शन किया अंत में विद्यालय पहुंचकर सैकड़ो विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर शानदार मानव श्रृंखला बनाई गई और तालिया के गड गढगडाहट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button