बड़वानी

जयस ने की पेसा समन्वयक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग, दी आंदोलन की चेतवानी

प्रेस वार्ता कर पेसा समन्वयक भर्ती पर उठाए सवाल

सेंधवा।
जयस ने पेसा ब्लॉक व जिला समन्वयक पद पर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। सोमवार को प्रेस वार्ता कर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। जयस जिला अध्यक्ष मोंटू सोलंकी ने आरोप लगाया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 20 जिले व 89 ब्लाक में पैसा कानून जिला समन्वयक और ब्लाक समन्वयक की भर्ती की है। उसमें सरकार ने पहले भर्ती का विज्ञापन सेडमैप से जारी किया था। इसमें 17 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर 890 अभ्यार्थियों की सूची साक्षात्कार के लिए बनाई गई। अचानक प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। एमपीकॉन आउटसोर्स एजेंसी से लोगों को हायर कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें भाजपा और उससे जुड़े संगठन के कार्यकर्ताओं को नौकरी पर रखा है। हम इसका विरोध करते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल, आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम खरते, सुनील नरगावे, राहुल, जितेंद्र डावर, भायलाल डावर, विवेक मेहता, देवा, किशन, कानसिंह, कलम अवाया, मुकेश राजेश एवं जयस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करोड़ों रुपए की वसूली के आरोप
जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार पेसा जिला समन्वयक एवं ब्लाक समन्वयक की भर्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। नए सिरे से मेरिट के आधार पर जो 890 अभ्यार्थियों की जो सूची बनी थी। उनमें में जो अभ्यर्थयों की भर्ती करें। ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। जयस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के नाम पर आवेदन शुल्क में रूप में अध्यर्थियों से करोड़ों रुपए की वसूली की है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button