
सेंधवा। शुक्रवार को जुलवानिया में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सेंधवा शहर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, विक्की छाबड़ा, गणेश राठौड़, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, लल्ला शर्मा, विवेक तिवारी, रोहित गर्ग, सचिन शर्मा, शैलेंद्र सोनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष अजय यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साह और सौहार्द से भर गया।