
सेंधवा। शहर में गणेश विसर्जन उत्सव धूमधाम से जारी है। छोटे-बड़े पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय वातावरण के बीच हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अनंत चौदस पर क्रेन और ड्रोन की व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं से परंपराओं का पालन करने की अपील की गई। सेंधवा शहर और ग्रामीण इलाकों में गणेश विसर्जन का माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की गूंज और नृत्य के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं। घट्या पट्या तालाब और गोई नदी पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। कई परिवारों में गणेश प्रतिमाओं को घर पर ही कुंड ंमें विसर्जित किया गया। शहर निवासी दिलीप कानूनगो परिवार भी पिछले 9 वर्ष से गणेश प्रतिमा को कुंड में विसर्जित कर रहा है।
सुरक्षा इंतजाम और क्रेन सुविधा
विकास आर्य मित्र मंडल की ओर से बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई थी। धनोरा में जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, जबकि धनोरी डेब नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चाचरिया चौकी प्रभारी केशव यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ड्रोन से निगरानी और प्रशासन की अपील
अनंत चौदस पर श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विसर्जन करने की अपील की गई। क्रेन की सुविधा छोटे घटिया-पटिया नाले पर दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध क्रेन की मदद से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भाजपा नेता विकास आर्य द्वारा क्रेन की व्यवस्था की गई थी।