सेंधवामुख्य खबरे

श्याम बाजार में महिला के स्वेटर की जेब से 50 हजार रुपए चोरी

दीपावली की खरीदारी के दौरान सेंधवा बाजार में अज्ञात बदमाश ने की वारदात

सेंधवा।दीपावली के मौके पर शनिवार दोपहर सेंधवा के श्याम बाजार क्षेत्र में एक महिला के स्वेटर की जेब से 50 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना गुलजारीलाल की दुकान के पास उस समय हुई, जब पीड़ित दंपति बैलों के लिए रंग और नथ खरीदने बाजार पहुंचे थे।

फरियादी धुलसिंह पिता ढेडू जाधव (30 वर्ष) निवासी ग्राम पिसनावल, थाना सेंधवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे बीते तीन माह से महाराष्ट्र के चांदोड के आगे स्थित ग्राम वडाली में मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी के बदले मिले कुल 50 हजार रुपए उनकी पत्नी संगीता के पास थे। रुपए स्वेटर की जेब में सेफ्टी पिन लगाकर रखे गए थे।

धुलसिंह ने बताया कि दीपावली मनाने वे परिवार सहित सेंधवा लौटे थे। दोपहर करीब तीन बजे जब उन्होंने अपनी पत्नी से पैसे मांगे, तो जेब में रखे रुपए गायब मिले। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। अज्ञात बदमाश ने भीड़भाड़ के बीच महिला की जेब से रुपए चोरी कर लिए।

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के निर्देशन में मामला दर्ज किया गया है। अपराध क्रमांक 363/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत द्वारा की जा रही है, जबकि प्राथमिकी सहायक उपनिरीक्षक मनीष सोलंकी ने दर्ज की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!