सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। पिपल्यागोई में जन अभियान परिषद की हरियाली यात्रा, कन्याओं को तिलक कर निकाली गई शोभायात्रा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर सखियों के संयुक्त प्रयास से हरियाली सखी कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक खेती का संदेश दिया गया।

 सेंधवा।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम पिपल्यागोई में नवांकुर सखियों के साथ हरियाली सखी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सहभागिता को बढ़ावा देना था।

कलश पूजन और यात्रा का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री दारासिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार जमरे द्वारा हरियाली सखी कलश पूजन से हुई। इसके बाद श्रीमती सयोंगिता ने कन्याओं को तिलक लगाकर कलश यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में परंपरागत लोकगीतों का समावेश भी किया गया, जिसमें श्री अनूप कुमार जमरे ने आदिवासी बारेली भाषा में “खेत ने मेढ़ मेढ़ पर पेड़ लगाओ” गीत गाया।

यात्रा से ग्रामीणों तक पहुंचा जागरूकता संदेश

एक किलोमीटर तक चली इस हरियाली यात्रा ने ग्राम के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि श्री दारासिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पौधों की देखभाल को उतना ही आवश्यक बताया जितना रोपण।

 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार जमरे ने पेड़ों के लाभ व पर्यावरण से उनके गहरे संबंध पर विस्तृत जानकारी दी। नवांकुर संस्था से जुड़े श्री दिनेश तरोले ने संस्था के सामाजिक कार्यों का ब्यौरा दिया।

साथ ही गुलाबसिंह जमरे और संस्था के सचिव गोकुल जमरे ने पर्यावरणीय जागरूकता और प्राकृतिक खेती पर उपयोगी जानकारी साझा की।

पौध वितरण के साथ समापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नवांकुर सखियों, ग्रामवासियों और कन्याओं को पौध वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखी संगीता जमरे, मीरा जमरे, गोमती जमरे, तानु कवछे, कैलाश जमरे, प्रताप जमरे, कैलाश कवछे, पोषण सखी और कन्याएं उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button