
इंदौर। अग्रवाल समाज द्वारा जारी सार्थक दीपावली अभियान के तहत आज सुबह सुदामा नगर स्थित अत्री देवी शासकीय विद्यालय की 300 से अधिक बालिकाओं को आतिशबाजी, मिठाई एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। केन्द्रीय समिति की ओर से किशोर गोयल, संजय बांकड़ा, राजेश बंसल, राजेन्द्र गोयल की मौजूदगी में इस मौके पर मौजूद वयस्क बंधुओं को 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों को भी समझाईश दी गई कि वे अपने माता-पिता को मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करें। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रीति सक्सेना ने सार्थक दीपावली अभियान की प्रशंसा करते हुए अग्रवाल समाज के सहयोगी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अन्नपूर्णा क्षेत्र महासंघ की ओर से संजय गोनयका, देवेन्द्र सिंघल, दिनेश गर्ग, अभिषेक सोनथलिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।



