
सेंधवा। बुधवार को बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित खुरमाबाद की वार्षिक साधारण सभा संस्था प्रशासक श्री मंगल सिंह मुवेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें समिति प्रबंधक चंद्रकांत चौहान द्वारा संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के कुल ऋणी सदस्य 2245 को वर्ष 23/24 में खरीफ में 686.17 लाख ऋण वितरण किया गया। रबी में 535.20 लाख ऋण वितरण किया गया। वर्ष 23/24 का लाभ 5.16 लाख होकर संचित लाभ 100.08 लाख रहा है। इस प्रकार संस्थान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। संस्था प्रांगण में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। वार्षिक साधारण सभा में सेंधवा क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी संजय शर्मा, शाखा चाचारियापाटी शाखा प्रबंधक अब्दुल राशीक मंसूरी, संस्था चाचारियापाटी प्रबंधक रावजी खरते, झिरीजामली प्रबंधक अनिल अग्रवाल, संस्था धनोरा प्रबंधक प्रहलाद पवार उपस्थित रहे। अंत में संस्था के लेखापाल अशफाक शेख द्वारा आभार प्रकट किया गया।