
’
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिन पर इंविप्रा उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला के आव्हान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं बाणगंगा क्षेत्र के रहवासियों ने मरीमाता चौराहा स्थित सिध्द विवजय गणेश मंदिर पर 101 विद्वान आचार्यों के निर्देशन में सर्वविजय महायज्ञ का आयोजन कर मंदिर परिसर एवं आसपास की भूमि पर फल एवं फूलदार 101 पौधे रोपे। मुख्यमंत्री द्वारा लागू ’लाड़ली बहना‘ योजना के लिए सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के उदघोष से चौराहे को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा लागू की जा रही ’लाड़ली बहना‘ योजना के प्रति प्रसन्नता और आभार व्यक्त करने के लिए क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, शिवराज मामा अमर रहे जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान बनाये रखा। सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ की पूर्णाहुति पर शिवराजसिंह चौहान के शतायु, दीर्घायु एवं स्वस्थ बने रहने की मंगल कामना की। आभार माना गोलू शुक्ला ने।