सेंधवामुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

सेंधवा: नेहरू समिति स्कूल के नए भवन में गूंजे संस्कार और अनुशासन के संकल्प

नेहरू समिति हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और योग अभ्यास की नई सौगात

सेंधवा। सेंधवा में नेहरू समिति हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ प्रवेश किया। इस सत्र में अनुशासन, संस्कार और तकनीकी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए नई सुविधाओं के साथ पढ़ाई का आगाज किया गया।

 शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, उसमें अनुशासन और संस्कार का समावेश भी आवश्यक है। यही विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू समिति हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन में प्रवेश उत्सव के अवसर पर अध्यक्ष बी.एल. जैन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सत्र 2025-26 के लिए संस्था का ध्येय वाक्य ‘संस्कार और अनुशासन’ रहेगा। क्योंकि जीवन में अनुशासन से ही सफलता संभव है और संस्कारहीन शिक्षा विनाश की ओर ले जाती है।

तकनीक और आधुनिक शिक्षा की सुविधा

जैन ने बताया कि बच्चों के लिए सुव्यवस्थित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई है। इसके साथ ही स्मार्ट बोर्ड क्लासेस की शुरुआत भी इस सत्र से हो रही है। जिससे विद्यार्थी कठिन विषयों को भी सहजता से समझ सकें। शिक्षा के साथ योग को भी जोड़ते हुए प्राचार्य राहुल मंडलोई ने घोषणा की कि प्रतिदिन प्रार्थना सभा में 10 मिनट का योग अभ्यास विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अनिवार्य रहेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त बनाना है।

eb086485 60ac 4d61 9a21 c5bd168a86e7

उत्साह और उल्लास के साथ हुआ स्वागत

प्रवेश उत्सव में बच्चों का स्वागत बैंड ग्रुप द्वारा किया गया। बच्चों ने उत्साहवर्धक नृत्य और प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। नवनिर्मित भवन में प्रवेश करते समय बच्चों के चेहरों पर खुशी और गर्व झलक रहा था। उन्होंने स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।

bd301a19 5a66 46ff 8db8 dd6a59c271fe

शुभकामनाओं और प्रेरणा का संचार

पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय द्वारा जो नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उनका पूर्ण उपयोग कर अपने लक्ष्य को हासिल करें।

विशिष्ट उपस्थिति और संचालन

कार्यक्रम का संचालन अथर्व पालीवाल और पलक मालवे ने किया। प्राचार्य राहुल मंडलोई और हेमंत खेड़े ने आभार माना। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई, सचिव शैलेष कुमार जोशी, मनोज कानूनगो, शरद पालीवाल, के.सी. पालीवाल, प्रधान पाठक देवेन्द्र कानूनगो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

e940ee20 f849 4eb6 99e6 bbfa2b13aef9

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button